चंडीगढ़, 01/12/2025
शहर में सोमवार देर शाम 3 हमलावरों ने कार सवार युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी को गोली मार दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया, फिर हमलावरों ने अपनी गाड़ी आगे निकालकर टिंबर मार्किट के पास पैरी की गाड़ी रोकी और फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोलीबारी से इलाके में डर का माहौल बन गया
कार सवार युवक पर फायरिंग
कार सवार युवक पर 5 राउंड फायर किए गए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आसपास के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर तलाश की जा रही है. हमले में घायल पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से कारतूस भी बरामद किया गया है.
आरोपी मौके से फरार
पूरी वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में हुई है. पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश में तेज़ कर दी है. पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी सामने आया है. वो चंडीगढ़ सेक्टर 33 में रहता है. उसका खुद का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, जिसमें उसके खिलाफ 12 आपराधिक केस दर्ज हैं. इंद्रजीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर है.
लारेंस बिश्नोई के साथ फोटो वायरल
चंडीगढ़ पुलिस इस मामले को लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के अलग होने वाले एंगल से भी जांच कर रही है तो वही बंबीहा गैंग से भी इनकी दुश्मनी थी इतना ही नहीं इस गैंगवार के बाद इंद्रप्रीत पैरी की लारेंस बिश्नोई के साथ फोटो वायरल हो रही है बता दे पैरी पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में काफी एक्टिव रहता था इंद्रप्रीत पैरी की महीना पहले शादी हुई थी
