Oplus_131072
अमृतसर, 30/10/2025
गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया को बीती रात अमृतसर लेकर पहुंची जग्गू भगवानपुरिया को असम की सिलचर जेल से पंजाब लाया गया है बीती रात बटाला पुलिस जग्गू को लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची बता दे अपनी मां की हत्या के बाद जग्गू 7 महीने बाद आया है जिसे बटाला कोर्ट में पेश गया जो कि असम की जेल में मार्च 2025 से बंद है और 4 महीने पहले जग्गू की मां और उसके करीबी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर प्रभु दासूवाल, कौशल चौधरी और डोनी बल ने ली थी वहीं पुलिस ने भी इस हत्या को आपसी गैंगवार के साथ जोड़कर ही तफ्तीश शुरू की थी
जग्गू को एनकाउंटर का सता रहा डर!
जग्गू भगवान पूरिया को एनकाउंटर का डर सताने लगा है क्योंकि जग्गू का नाम भी सिद्धू मुसेवाला की हत्या में शामिल है जिस पर लारेंस बिश्नोई के शूटरों को गाड़िया और हथियार उपलब्ध कराने के इल्ज़ाम है
पुलिस को मिला तीन दिन का रिमांड
बटाला कोर्ट ने जग्गू को तीन दिन की रिमांड पर भेजा है एसपी गुरप्रीत सिंह सहोता ने बताया कि बटाला के थाना घुमान में गैंगस्टर बिल्ला मंडियाला के साथी गोरा बरियार की हत्या हुई थी जिसमें जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया नामजद है ये भी बता दे गोरा बरियार की हत्या का बदला 28 जून की रात प्रभु दासूवाल, कौशल चौधरी और डोनी बल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके साथी गोरे का बदला जग्गू के करीबी करणवीर सिंह और उसकी मां की मौत करके लिया जिसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की गई
