punjab sports ground
चंडीगढ़, 25/11/2026
पंजाब खेल विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स, लॉन टेनिस और हॉकी प्रतियोगिताओं (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए राज्य की टीमों के चयन हेतु 2 दिसंबर को ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।पंजाब के खेल निदेशक हरप्रीत सिंह ने बताया कि सभी चयन ट्रायल सुबह 11 बजे आयोजित होंगे।
ट्रायल के स्थान
एथलेटिक्स: गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना।
लॉन टेनिस: पोलो ग्राउंड, पटियाला।
हॉकी: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम
लॉन टेनिस: 13 से 19 दिसंबर, 2026, जयपुर।
हॉकी: 22 दिसंबर, 2026 से 3 जनवरी, 2027, नैनीताल।
एथलेटिक्स: 28 से 30 दिसंबर, 2026, देहरादून।
विभिन्न सरकारी विभागों के नियमित कर्मचारी अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के बाद ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों, पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य निर्धारित वर्दीधारी सेवाओं के कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी तथा अन्य निर्धारित अपात्र श्रेणियों के कर्मचारी इन ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे। खेल निदेशक ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा, रहने और खाने-पीने का खर्च स्वयं उठाना होगा।
