चंडीगढ़, 25/11/2026
जैसे जैसे पंजाब के चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे ही राजनीतिक लोगों की घर वापसी और दल बदली का दौर भी जारी है जिसके चलते आज चंडीगढ़ सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजपूत कल्याण बोर्ड चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (बादल) में सुखबीर सिंह बादल के करीबी सहयोगी और पूर्व राजनीतिक सलाहकार परमजीत सिंह सिद्धवां भी कांग्रेस में शामिल हो गए।
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी को भी झटका लगा है। संगरूर की पूर्व जिला अध्यक्ष और पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की पूर्व सदस्य माई रूप कौर ने परिवार सहित कांग्रेस में घर वापसी की।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रगट सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद डॉ. अमर सिंह ने सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पंजाब में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
