Oplus_131072
चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हाईकमान पर दबाव बनाने में असफल रहने के बाद पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल के साथ मीटिंग करने के लिए सहमत हो गए है जिसके बारे में चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर 11 जुलाई को राणा गुरजीत के घर पर मीटिंग करने की बात कही और लिखा की पंजाब कांग्रेस के वर्करों और पंजाब के लोगों की भावनाओं को हाईकमान के सामने रखा जाए इस बैठक में चन्नी, राणा गुरजीत और सुखजिंदर रंधावा शामिल होंगे
चन्नी ने समय नहीं मांगा था: भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल ने कहा था की चन्नी ने उनसे समय नहीं मांगा था और उन्होंने तीन दिन बाहर होने की बात कही थी भूपेश बघेल ने ये भी कहा की 2022 में उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा था इसी लिए हाईकमान ने कोई परिवर्तन नहीं किया
आज होनी थी मीटिंग लेकिन टल गई
कल होने वाली मीटिंग आज होनी थी लेकिन चन्नी ग्रुप की दो शर्तें थी की पहली मीटिंग कांग्रेस भवन में नहीं करेंगे और दूसरा मीटिंग में राजा वडिंग शामिल न हो जिस पर सहमति नहीं बनी खबरें ये भी है की चन्नी को स्पष्ट कहा गया है की वो राहुल गांधी पर अपनी शर्ते नहीं थोप सकते हाईकमान चन्नी रंधावा और राणा गुरजीत से बातचीत करेगा लेकिन उनके दबाव में कोई फैसला नहीं बदलेगा
मीटिंग के बाद राहुल गांधी को रिपोर्ट देंगे बघेल
भूपेश बघेल पंजाब में कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित के सी वेणुगोपाल को सौंपेंगे वही राजा वडिंग ने कहा की मीटिंग के बाद मेरे साथ चर्चा की जाएगी अगर हाईकमान मुझे प्रधान पद से हटाना नहीं चाहता तो मैं खुद से अस्तिफा क्यों दूँ


