Oplus_131072
पटियाला, 24/10/2026
पंजाब में पटियाला और डकाला के बीच एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक काली स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने पहले युवक को गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसके साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।
घटना की तस्वीरें CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई हैं। इसके अलावा, काली स्कॉर्पियो का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने भी इस घटना की वीडियो बनाई है, जो मामले की जांच में अहम साबित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवक का शव पटियाला-संगरूर रोड पर चन्नो के नजदीक मिला। मृतक की पहचान नवाब खान उर्फ दूधा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने और काली स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
