मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर दौरा करेंगे इस दौरान सीएम पंजाब को बिजली की तारों और खंभों के जाल से मुक्त करने की शुरूआत अपने गांव सत्तौज से करेंगे बता दे की 8 करोड़ रुपये की लागत से सीएम के गांव सतोज में बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा
7 किलोमीटर हाई टेंशन और 9.5 किलोमीटर लो टेंशन लाइनों के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे और इसका फायदा 800 उपभोक्ताओं के घरों तक जाने वाली 41 किलोमीटर बिजली केबल को जमीन के नीचे डाला जाएगा जिससे फसलों में आग लगने और बिजली की तारों से होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी
