arvind kejriwal
गोवा, 4 जुलाई 2026
राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर लगातार देश में राजनीती तेज हो चुकी है विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे है इसी के तहत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर पर हमला बोला। गोवा दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूरा देश पूछ रहा है कि राम मंदिर के ताकतवर चंदा चोरों को कौन बचा रहा हैं?
राम मंदिर में करोड़ों का ज़मीन का घोटाला हुआ, निर्माण में 40 प्रतिशत कमीशन और दान की चोरी की बात सामने आ रही है। और ये सब बातें प्रधानमंत्री को कैसे नहीं पता चली? पीएम ने ही राम मंदिर ट्रस्ट बनाया था इतना ही नहीं सभी सदस्यों का चयन भी खुद किया और चंपत राय को सर्वेसर्वा बनाया. अब जब घोटाला सामने आ गया है तो वे उन्हें बचाने में लग गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी हैं. ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए किया जा रहा है.
गोवा दौरे पर पहुंचे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं. जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो गोवा के हिंदुओं ने उदारतापूर्वक और पूरे दिल से दान दिया। लेकिन अब जब राम मंदिर में हुए घोटाले और चढ़ावे की चोरी का खुलासा हो रहा है तो यह सुनकर गोवा के सभी सनातनी बहुत दुखी हैं.
बताया जा रहा है कि भगवान राम का हार, पादुका और आभूषण चोरी हो गए हैं. लोगों ने पूरी श्रद्धा से हीरे-जवाहरात चढ़ाये थे, वे भी चोरी हो गये। किसी ने 200 किलो चांदी की ईंटें दी थीं, वे भी चोरी हो गईं. चांदी के लैंप चोरी हो गए और 200 करोड़ रुपये की नकदी चोरी हो गई. आए दिन जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं उससे लोगों की आस्था को और अधिक ठेस पहुंच रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चोरी अभी शुरू नहीं हुई, बल्कि 2021 से शुरू हुई, जब बहुत बड़ा जमीन घोटाला हुआ. इन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए देश भर से करोड़ों-अरबों रुपये इकट्ठा किए और जिस तरह से पैसों का हेरफेर किया गया, वह 2021 के मामले का उदाहरण है।
पाठक परिवार के पास अयोध्या में जमीन थी, जिसे उन्होंने अपनी पार्टी के एक नेता को 2 करोड़ रुपये में बेच दी। 10 मिनट के अंदर उस नेता ने वही जमीन मंदिर ट्रस्ट को 18 करोड़ रुपये में बेच दी. जिससे साफ है कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा दिया गया 16 करोड़ रुपये का दान हड़प लिया गया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह मामला उन दिनों मीडिया में भी छाया हुआ था और सभी को पता था. इसी तरह 3 करोड़ की जमीन को मंदिर ट्रस्ट ने 24 करोड़ में और 9 करोड़ की जमीन को 55 करोड़ में खरीदा. 14 करोड़ की जमीनें 95 करोड़ में खरीदी गईं। इसके दस्तावेज़ जनता के लिए उपलब्ध हैं। इन लोगों ने 1 रुपये की जमीन 10 रुपये में खरीदकर राम मंदिर निर्माण के चंदे में हेराफेरी की. और दान करने वाले सनातनी ऐसे लोगो को कभी माफ़ नहीं करेंगे


