bhagwant mann
अमृतसर, 15/01/2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश होंगे। सीएम भगवंत मान 11 बजे सीएम मान अमृतसर के सर्किट हाउस से निकलेंगे और 12 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचेंगे।
सिख नैतिकता, गुरु गोलक और दसवंद पर दिए गए बयान को सिखों की आस्था पर हमला बताते हुए श्री अकाल तख्त साहिब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को तलब किया है. जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब सरकार पर कई सवाल उठाए हैं और उनसे जवाब मांगा है.
ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि सिख गुरु साहिब के समय से ही दसवंद देते आ रहे हैं. जिसमें हर सिख अपनी श्रद्धा से पैसा डालता है और वह पैसा संगत में लगाया जाता है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा गोलक पर टिप्पणी की थी जिसे लेकर जत्थेदार ने कहा की उन्होंने सिखों की आचार संहिता (Code of Conduct) को चैलेंज किया है.
