चंडीगढ़, 24 जुलाई 2026: आगामी 30 जुलाई को करनाल जिला में कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता कि पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों तथा सामाजिक संगठनों से अपने-अपने परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
