हरियाणा(Patarkar Desk)- हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। बाढ़ बचाव के दौरान आर्मी की एक मोटर बोट बेकाबू होकर डेंजर ज़ोन में बहकर डूब गई। इसमें सवार चार जवान नदी में फंस गए। हादसे के बाद चार जवानों में से तीन जवान समझदारी दिखाते हुए करीब 600 मीटर तैरकर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए, जबकि एक जवान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हो गया।
जानकारी मिलते ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत NDRF की टीम को भी बुलाया गया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद डूबी हुई मोटर बोट को पानी से बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रोहताश ने बताया कि बोट में तकनीकी खराबी आ गई और चार लोग डूब गए। शुरुआती दौर में तीन जवान बाहर आ गए और एक जवान की तलाश के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
