Oplus_131072
मोरिंडा, 03 जुलाई 2026
कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब कांग्रेस में किए गए बदलाव के बाद से नेताओं में अंदरूनी क्लेश कम होने की बजाए बढ़ता दिखाई दे रहा है नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा स्थित अपने निवास स्थान पर कांग्रेस नेताओं की एमजेंसी बैठक बुलाई जिसमें पांच मौजूदा विधायक सहित कई पूर्व विधायक मीटिंग करने चन्नी के घर पहुंचे और कई नेताओं का आना जाना लगा हुआ है कारण एक है अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रधानगी पद पर हाईकमान की तरफ से बरकरार रखना अब इस मीटिंग के बाद पंजाब में भी कांग्रेस के टूटने के आसार है इससे पहले बंगाल में तृणमूल के टूट चुकी है
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमित शाह से की बात
दूसरी तरफ गुरदासपुर से कांग्रेस से सांसद ने बीजेपी नेता तरुण चुघ के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने पहुंचे जिसके बाद मीडिया से बातचीत में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा की गैंगस्टरों के मुद्दों को लेकर उन्होंने ये मुलाकात की है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा ये है की सुखजिंदर रंधावा भी कांग्रेस हाईकमान के फैसले से नाराज है क्योंकि हाईकमान के फैसले के बाद से चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कोई धन्यवाद नहीं किया जिससे सियासी गलियारों में कांग्रेस में कलह की खबरों को और ज्यादा तूल मिला
कांग्रेस हाईकमान के फैसले का कई नेताओं ने किया विरोध
कांग्रेस के घनौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक मदनलाल जलालपुर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की कांग्रेस हाईकमान पंजाब में कांग्रेस को हराना चाहती है या जिताना ये फैसला सबको पता है की कांग्रेस ऐसे चुनाव नहीं जीत सकती वही दर्शन बराड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रधान चन्नी के इलावा कोई और भी इन्हें मंजूर नहीं है वहीं भदौड़ से चन्नी के लिए सीट छोड़ने वाले पिरमल खालसा ने कहा की कांग्रेस एकजुट है और 2027 में चुनाव जीतेगी

