मोहाली, 31 जुलाई, 2026: पंजाब कांग्रेस प्रेसिडेंट और MP अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का कहना है, “हमें बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने का काम दिया गया है, और यह प्रोग्राम 8 दिनों तक चलेगा, जिसमें हम 18 जिलों में जाएंगे | कल हम पटियाला और संगरूर जाएंगे”|
कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल आज नौ दिन के दौरे पर पंजाब पहुंचे। वह बूथ लेवल से फीडबैक इकट्ठा करेंगे। बघेल ने इस कैंपेन की शुरुआत सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब से की है। इस बीच, राजा वड़िंग ने कहा कि उनके लिए लीडरशिप कोई बड़ी बात नहीं है, भले ही पार्टी उनका टिकट काट दे। वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। राजा वड़िंग ने कहा कि पहले सैनिक बंदूक और टैंक से लड़ते थे। अब ड्रोन का जमाना है। अगर हम समय के साथ नहीं बदले तो धोखा खाएंगे।
