पठानकोट, 31 जुलाई, 2026: मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक और आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर 1 अगस्त को मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत पठानकोट में 40 लाख महिलाओं के अकाउंट में 3000, 4500 रुपये भेजेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान नेमुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के तहत 1 जुलाई को 27 लाख महिलाओं के अकाउंट में 3000 और 4500 रुपये जारी किए थे।
