चंडीगढ़, 11/06/2026
पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 PCS अफसर और 4 IAS अफसरों का तबादला किया है वही 30 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ADC) और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS अधिकारी डेवी गोयल को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), श्री मुक्तसर साहिब नियुक्त किया गया है।
IAS अधिकारी कृतिका गोयल को मानसा का नया अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बनाया गया है
IAS अधिकारी आदित्य शर्मा को तरनतारन में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) नियुक्त किया गया है
IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा को अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के पद पर तैनात किया गया है
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।
