Panjab University
चंडीगढ़, 14 सितंबर 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी (PU), चंडीगढ़ ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथियों (बिना विलंब शुल्क और विलंब शुल्क के साथ) में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी यह राहत रेगुलर, प्राइवेट, री-अपियर और सीडीओई (USOL) री-अपियर के स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), व्यावसायिक (Professional), सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्रों पर लागू होगी।
-
स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन रिटर्न: जमा करने की अंतिम तिथि, जो पहले 10 सितंबर 2026 थी, उसे बढ़ाकर अब 23 सितंबर 2026 कर दिया गया है।
-
बिना विलंब शुल्क (Without Late Fee): परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 28 सितंबर 2026 कर दी गई है।
-
2,850 रुपये लेट फीस के साथ: फॉर्म जमा करने की तारीख 24 सितंबर 2026 की जगह अब 5 अक्टूबर 2026 होगी।
-
8,330 रुपये लेट फीस के साथ: अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 से संशोधित करके 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन तिथियों में कोई बदलाव नहीं
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अधिक विलंब शुल्क वाली निम्नलिखित तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
-
15,050 रुपये लेट फीस: अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 ही रहेगी।
-
28,730 रुपये लेट फीस: अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 यथावत रहेगी।
पीयू अधिसूचना के अनुसार, यह संशोधित शेड्यूल सभी संबंधित श्रेणियों और अधिसूचित पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों के लिए मान्य होगा।
