पंजाब, 02 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में पंजाब आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य के लिए कई दूसरे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, दौरे की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है।
इससे पहले, 1 फरवरी को प्रधानमंत्री जालंधर में डेरा सचखंड बल्लान गए थे। वहां उन्होंने मत्था टेका और संत निरंजन दास से मिले। इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोआबा इलाके में दलित वोटरों को लुभाने की BJP की बड़ी स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा था।
Read More: Patiala Police Encounter: पटियाला में कथित 2 शूटरों का पुलिस एनकाउंटर

