Oplus_131072
चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026
चंडीगढ़ सेक्टर 14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में एक पीएचडी स्कॉलर स्टूडेंट की करंट लगने से मौत हो गई भारी बारिश के चलते माइक्रोबायोलॉजी की स्टूडेंट ज्योति एक हॉस्टल से दूसरे होटल की तरफ जा रही थी ज्योति महेंद्रगढ़ की रहने वाली है और पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी
जानकारी के मुताबिक हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए वह हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी और फुटपाथ क्रॉस करते समय उसे इलेक्ट्रिक शॉक लगा और वह वहीं गिर गई जिसे उपचार के लिए 16 अस्पताल में लेकर जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी जिसके बाद से पीयू में विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है और संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है
