Congress List
दिल्ली, 01 जुलाई 2026
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बने रहेंगे और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी बने रहेंगे बता दे लगातार दिल्ली कांग्रेस हाईकमान की तरफ से पंजाब के नेताओं के साथ अलग अलग मीटिंग की जा रही थी और सियासी गलियारों में अफ़वाहों का बाजार गर्म था की पंजाब कांग्रेस का प्रधान बदल सकता है और नेता विपक्ष भी बदलकर किसी दूसरे नेता को बनाया जा सकता है लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अंदरूनी क्लेश खत्म करने के लिए पंजाब के सभी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी है

किसे क्या जिम्मेदारी मिली पढ़े
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन लगाया गया है जिनके साथ को चेयरपर्सन राणा गुरजीत, सुखपाल खैहरा और डाक्टर धर्मवीर गांधी को भी लगाया गया है
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला को चुनाव मैनेजमेंट और कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरपर्सन लगाया गया है वहीं इनके साथ पांच नेताओं को को चेयरपर्सन लगाया गया है जिनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ.पी सोनी, भारत भूषण आशु, रज़िया सुल्ताना, अंगद सिंह सैनी और कुलजीत सिंह नागरा शामिल है
पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का चेयरपर्सन लगाया गया है इसी के साथ वह पास राजस्थान के इंचार्ज भी बने रहेंगे
पंजाब के सीनियर नेता डाक्टर अमर सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन लगाया गया है और इनके साथ को चेयरपर्सन गुरजीत सिंह औजला, प्रगट सिंह, हरदयाल सिंह कंबोज और सुखबिंदर सिंह सरकारिया शामिल है ताकि पंजाब कांग्रेस में बने अलग अलग ग्रुप की वजह से अंदरूनी कलह न बढ़े और सभी नेताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर टास्क दिया गया है

माझा मालवा दोआबा के नेताओं को अलग अलग कमेटी में किया इकट्ठा
कांग्रेस हाईकमान लगातार देशभर में संगठन में विस्तार कर रही है वहीं पंजाब को लेकर राहुल गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी गई थी और वहीं अंदरूनी कलह को खत्म करने के लिए माझा मालवा और दोआबा के नेताओं को अलग अलग कमेटी में डाला गया है जिससे संगठन में कोई गड़बड़ी न हो इसके इलावा सभी नेताओं को मीडिया में किसी के खिलाफ बयानबाजी करने से भी मना किया गया है

