Oplus_131072
न्यूज डेस्क, 14/07/2026
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में आज पूरे पंजाब के 43 टोल प्लाज़ाओं पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक चलेगा। इस दौरान सभी चिन्हित टोल प्लाज़ा को आम लोगों के लिए टोल मुक्त रखा जाएगा और किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
किसान संगठनों का कहना है कि यह प्रदर्शन पंजाब की लैंड पूलिंग नीति, भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA), लैंड मॉर्टगेज बैंक से जुड़े मुद्दों तथा किसानों की अन्य लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकारों ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिन 43 टोल प्लाज़ाओं पर प्रदर्शन होगा ये है स्थान और नाम
1. धरैरी जट्टां
2. अज़ीज़पुर
3. कालाझार
4. पैंड
5. लाडपावला
6. बडबर
7. ज़िद्दा
8. शेखपुरा
9. लाडोवाल
10. चाहड़
11. मल्लिया
12. बहराम
13. भागूमाजरा
14. कुराली
15. छिड्डां
16. ढिलवां
17. निज्जरपुरा
18. घुलाल
19. बच्चवां
20. चक बामनिया
21. डप्पर
22. चौंकीमान
23. कुराली सुशमा
24. कोटकरोर कलां
25. बल्लुआना
26. लहरा बेगा
27. मौड़ा
28. दारापुर
29. खुइयां सरवर
30. वारियाम नंगल
31. काला टिब्बा
32. चोलांग
33. उसमा
34. मानां
35. फिरोजशाह
36. छोट्टियां
37. अब्दुल खुराना
38. हरसा मानसर
39. कराहेवाला
40. ब्रिंग
41. कंगथला (खनौरी एक्सप्रेस हाईवे)
42. जस्सी बाग वाली
43. बाजहेड़ी
