चंडीगढ़। 19/05/2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर किया सुबह सुबह सुखना लेक पहुंच कर मॉर्निंग वॉक कर स्वस्थ भारत स्वस्थ हरियाणा का संदेश दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता से सहयोग की अपील की थी जिसके चलते हरियाणा के सीएम ने पहले अपने काफिले को कम किया और अब साइकिल का इस्तेमाल कर प्रदेश के लोगों को भी सहयोग देने की अपील कर रहे है
प्रधानमंत्री के आह्वान पर सीएम नायब सैनी ने कहा की विपक्ष भी जनता के साथ मिलकर विकसित भारत के संकल्प में आए साथ वहीं नायब सैनी ये भी कहते नजर आए की हरियाणा में भी हमनें अपनी सरकार के हिसाब से SOP जारी कर दी है
अब वर्चुअल मीटिंग के साथ साथ वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्पों को अपनाने का फैसला किया है जिससे देश पर आने वाले संकट को कम किया जा सके
