आटे से शेयर बाजार तक पेशवा व्हीट की छलांग, 24 सितंबर से खुलेगा आईपीओ
मुंबई, 22 सितंबर 2026
गेहूं आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनी पेशवा व्हीट लिमिटेड अपना ₹53.52 करोड़ का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर 2026 को खोलने जा रही है। कंपनी का आईपीओ 28 सितंबर को बंद होगा और इसके शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा ₹95 से ₹101 प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी कुल 52.99 लाख इक्विटी शेयरों का इश्यू लेकर आ रही है। इसमें 50.04 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। आवेदन के लिए लॉट साइज 1,200 शेयर है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश ₹2,42,400 होगा।
कंपनी के मुताबिक, आईपीओ से जुटाई गई राशि में से ₹6.69 करोड़ प्लांट एवं मशीनरी, ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन और ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
कंपनी के एमडी राहत अली सैयद ने कहा, “आईपीओ हमारी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे प्लांट, इंफ्रास्ट्रक्चर और वर्किंग कैपिटल में निवेश के जरिए हमारी परिचालन क्षमता और बाजार पहुंच मजबूत होगी।” कंपनी के अनुसार, अहमदाबाद, राजकोट और सूरत के ऑफलाइन बाजार प्रतिभागी IPO के लिए करीब ₹58-60 का ग्रे-मार्केट प्रीमियम संकेतित कर रहे हैं।
