चंडीगढ़, 30 जुलाई 2026: चंडीगढ़ में जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। MLA मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR दर्ज होने के बाद मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि ‘जब भी हम अपने पंजाब के हक के लिए आवाज उठाते हैं, तो हम पर हमेशा पर्चे बरसाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘हम खुले दिल से पर्चे स्वीकार करते हैं। ‘कैद में बंद सिखों के हक के लिए आवाज उठाना कोई जुर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘हम पहले भी अपने हक के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे।
