bhagwant mann nangal dam
चंडीगढ़, 20/06/2025
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इमरजेंसी कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है सैक्टर 1 स्थित मुख्यमंत्री निवास स्थान पर कल दोपहर बड़ी बैठक होगी जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते है बता दे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान के बाद सियासत गर्मा चुकी है दरअसल उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि वह अपना पानी पंजाब को नहीं दे सकते क्योंकि जम्मू में पानी की किल्लत है और वह पहले अपने राज्य को पानी देंगे बाकी बाद में किसी और के बारे में सोचेंगे इतना ही नहीं उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा की सिंधु जल समझौते के समय पंजाब को तीन नदिया दी गई थी और शाहपुर कंडी डैम को लेकर भी जम्मू कश्मीर के लोगों को मुश्किलो का सामना करना पड़ा था
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ चुका है पक्ष विपक्ष ने पानी के मुद्दे पर उमर अब्दुल्ला पर पलटवार करते हुए कहा कि उमर अब्दुल्ला का बयान गैर-जिम्मेदाराना है क्योंकि पंजाब ने हर बार देश की सेवा में अहम भूमिका निभाई है। जंग हो या भूख, पंजाब ने हमेशा देश को सहारा दिया है। पानी का पहला और वाजिब अधिकार पंजाब का है। जो ज़मीन डार्क ज़ोन में है, उसे तत्काल राहत दी जानी चाहिए। पहले पंजाब को पानी मिले, फिर बाकी राज्यों को।यह मसला भारत सरकार का है, न कि उनकी व्यक्तिगत राय का वहीं अब ये भी देखना होगा की आने वाले समय में पानी को लेकर कौनसी सियासत होती है

