दिल्ली 28 जुलाई 2026: केंद्र सरकार ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पेश किया। अब केंद्र सरकार इस बिल पर अपना पक्ष रख रही है। लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर चर्चा हो रही है।
इस बिल में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भी लोकसभा में हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एक रेपिस्ट के वकील को शिक्षा मंत्री बनाया है। प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में यही बात कही, हालांकि उनकी बातों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।
प्रियंका की बातों से सदन में हंगामा हो गया, रिजिजू, निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध करते हुए प्रियंका से सबूत देने और माफी मांगने की मांग की।
