चंडीगढ़, 11/06/2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में शामिल हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है वहीं पर, जब उनकी अपनी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और दीवार पर लिखा साफ नजर आ रहा है कि अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और हर कोई इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि पंजाब में बिट्टू अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता पहले ही खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अब राज्यसभा सांसद भी नहीं रहेंगे और संभव है कि जल्द ही अपना मंत्री पद भी गंवा बैठें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने नेताओं का सम्मान करती है और उनकी राजनीतिक अहमियत को बनाए रखती है, जिसका एहसास बिट्टू को अब तक हो गया होगा।
