चंडीगढ़ , 15/10/2026
पंजाब में नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम की करने के लिए कल मुख्यमंत्री भगवंत मान फिल्लौर में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू द्वारा साझा की गई है। बैठक में डीसी एसएसपी के इलावा एसडीएम भी मौजूद रहेंगे
मुख्यमंत्री की अगुवाई में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में नशों के खिलाफ चल रही मुहिम की प्रगति और विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा करना है। पुलिस और प्रशासनिक दोनों स्तरों के अधिकारियों की उपस्थिति से नशों के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों और उससे जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। फिलहाल बैठक के एजेंडे, पेश किए जाने वाले आंकड़ों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बता दे की सीएम इस मीटिंग में सही तरीके से काम न करने वालो के खिलाग सख्त करवाई के आदेश भी जारी क्र सकते है क्यूंकि सीएम भगवंत मान पहले भी पुलिस में कुछ काली भेड़ो का जिक्र कर चुके है वही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी पंजाब में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की जा रही है और नशीली गोलिया बेचने वालो के खिलाफ तेज कर दी है
