चंडीगढ़, 29 जून 2026: चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में बड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ़ द कैबिनेट (ACC) ने पंजाब कैडर के 2013 बैच के IAS ऑफिसर हरप्रीत सिंह सूदन को चंडीगढ़ के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है| उनका अपॉइंटमेंट इंटर-कैडर डेपुटेशन के तहत तीन साल के लिए है।
डिपार्टमेंट ऑफ़ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के जारी ऑर्डर के मुताबिक, हरप्रीत सिंह सूदन अब पंजाब से डेपुटेशन पर चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में काम करेंगे। उनकी नियुक्ति यूनियन होम मिनिस्ट्री के प्रपोज़ल के आधार पर फ़ाइनल किया गया।
IAS हरप्रीत सिंह सूदन अभी पंजाब सरकार में स्पोर्ट्स डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में उनके एक्सपीरियंस को देखते हुए, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में उनका अपॉइंटमेंट अहम माना जा रहा है।
Read More: चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की मीटिंग दौरान पीने के पानी के मुद्दे पर जमकर हुई बहस

