CBI has registered an FIR in the Parvinder Singh Jhota case.
चंडीगढ़, 21/10/2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बाद सियासत पूरी तरह से तेज चुकी है मानसा में हुए परविंदर सिंह झोटा क़त्ल मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पंजाब पुलिस ने सीबीआई को सभी दस्तावेज सौंप दिए है और दर्ज की गई FIR में मुख्य आरोपी अश्वनी सहित कई लोगों के खिलाफ बीएस की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है जिसकी कॉपी भी सामने आ चुकी है
सीबीआई की तरफ से आरोपी अश्वनी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और नशीली गोलियां कहा से सप्लाई आ रही थी उन कंपनियों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी आने वाले दिनों में हो सकती है वहीं परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने अमित शाह के मनसा डर से पहले कत्ल मामले की जांच सीबीआई को देने की बात कही थी जिसके बाद अमित शाह मनसा पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हैं और उसी रात सीबीआई की टीम मानसा पहुंचकर छानबीन शुरू कर देती है |
आपको बता दें कि परविंदर सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर अभी तक प्रशासन के साथ कोई भी सहमति एक्शन कमेटी की तरफ से नहीं बनी है हालांकि तीन IAS महिला अफसरों की तरफ से पीड़ित परिवार को हर मदद और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है वहीं परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में करवाया जाएगा |
