rajasthan police
उदयपुर, 15/10/2026
उदयपुर जिले के मांडवा गांव में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर, एएनटीएफ (ANTF) राजस्थान और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ हुआ है। करीब 57 हेक्टेयर क्षेत्र में उगाई गई गांजे की अवैध फसल पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। मौके से लगभग 1.33 लाख अवैध पौधे नष्ट किए गए। नष्ट की गई फसल से लगभग 39,900 किलोग्राम गांजा मिलने का अनुमान था, जिसकी संभावित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 199.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। एएनटीएफ राजस्थान से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से मादक पदार्थों के तस्करों में हड़कंप मच गया है।
