Actress Barkha Singh
मुंबई, 15/10/2026
फैशन के प्रति जुनून जब रचनात्मक सोच और कारोबारी नजरिए से मिलता है, तो नई संभावनाओं के दरवाजे खुलते हैं। अभिनेत्री बरखा सिंह अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ‘मसाबा मसाबा’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स से पहचान बनाने वाली बरखा ने महिलाओं के फुटवियर ब्रांड ‘नुवा’ में चीफ क्रिएटिव ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली है।
इस नई भूमिका में बरखा ब्रांड की संस्थापक एवं सीईओ अवनि जैन के साथ मिलकर डिजाइन, ब्रांड की पहचान और रचनात्मक प्रस्तुति को नया आयाम देंगी। उनका लक्ष्य वैश्विक फैशन ट्रेंड्स को भारतीय महिलाओं की पसंद और बदलती जीवनशैली से जोड़ना है।
साल 2026 में स्थापित ‘नुवा’ स्टाइल और आराम के मेल पर ध्यान देता है। इसकी ‘स्टेडी-फॉर्म’ फुटबेड और पेटेंट के लिए आवेदन की गई ‘स्टाइल-स्विच’ तकनीक खास आकर्षण हैं, जिसके जरिए हील्स बदली जा सकती हैं। यानी एक ही फुटवियर से अलग-अलग लुक्स पाने का विकल्प!
बरखा के लिए यह सिर्फ नई जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने फैशन प्रेम को कारोबार में बदलने का अवसर है। मनोरंजन की दुनिया में भी उनकी सक्रियता बरकरार है। दर्शन रावल के गाने ‘नाल नाल वे’ के बाद वह एक नए प्रोजेक्ट और आगामी वेब शो को लेकर चर्चा में हैं।
