Bigg Boss
न्यूज़ डेस्क, 07 सितंबर 2026
एंडेमोल शाइन इंडिया भारत के सबसे लीडिंग एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउसेज में से एक माना जाता है. यह प्रोडक्शन हाउस टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ब्लॉकबस्टर स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड कंटेंट देने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. रियलिटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी लेगेसी को और मजबूती देते हुए, यह प्रोडक्शन हाउस भारत के सबसे बड़े और आइकॉनिक रियलिटी फ्रैंचाइजी बिग बॉस को वापस लेकर आया है. हर बार की तरह इस बार भी कुछ नया और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. ऐसे में मेकर्स ने इस बार शो का अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ छह भाषाओं में प्रीमियर किया. इस तरह यह रियलिटी शो ऐसा करने वाला पहला शो बन गया है. इसी के साथ बिग बॉस अपने 20 साल भी पूरे कर चुका है. इस मौके पर मेकर्स ने अपनी खुशी जाहिर की है.और जमकर पार्टी कर रहे है
एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर अपनी अनोखी सोच के साथ कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो सच में ऐतिहासिक है. मेकर्स ने बीती 6 सितंबर की रात हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में आने वाले शो बिग बॉस का एक साथ प्रीमियर किया. पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के एडिशंस के सभी होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आए. यह पहली बार है, जब इंडियन ऑडियंस अपनी-अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देख रही थी. यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया गया.
बता दें, बिग बॉस हिंदी को सलमान खान, बांग्ला में सौरव गांगुली, तमिल में विजय सेतुपति, तेलुगु में नागार्जुन अक्किनेनी, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में मोहनलाल होस्ट कर रहे हैं.
बिग बॉस का पहला सीजन 3 नवंबर 2006 को ऑनएयर हुआ था. इसे बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था. बिग बॉस सीजन 1 के विनर 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ के हीरो राहुल रॉय थे. वहीं, सलमान खान ने बिग बॉस 20 के प्रीमियर पर शो के 20 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की.
बिग बॉस के 19 विनर्स के नाम
सीजन 1 (2006-07): राहुल रॉय
सीजन 2 (2008): आशुतोष कौशिक (कॉमनर)
सीजन 3 (2009): बिंदु दारा सिंह
सीजन 4 (2010-11): श्वेता तिवारी
सीजन 5 (2011-12): जूही परमार
सीजन 6 (2012-13): उर्वशी ढोलकिया
सीजन 7 (2013): गौहर खान
सीजन 8 (2014-15): गौतम गुलाटी
सीजन 9 (2015-16): प्रिंस नरुल्ला
सीजन 10 (2016-17): मनवीर गुर्जर (कॉमनर)
सीजन 11 (2017-18): शिल्पा शिंदे
सीजन 12 (2018-19): दीपिका कक्कड़
सीजन 13 (2019-20): सिद्धार्थ शुक्ला
सीजन 14 (2020-21): रुबीना दिलैक
सीजन 15 (2021-22): तेजस्वी प्रकाश
सीजन 16 (2022-23): एमसी स्टैन
सीजन 17 (2023-24): मुनव्वर फारूकी
सीजन 18 (2024-25): करण वीर मेहरा
सीजन 19 (2025): गौरव खन्ना
कब-कहां देखें बिग बॉस 20?
सलमान खान का शो जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और नेशनल टेलीविजन कलर्स टीवी पर रात 10.30 से देख सकते हैं
