RealX and MST Launch ‘The Box’
मुंबई, 13 सितंबर 2026
भारत में रियल-वर्ल्ड एसेट्स के टोकनाइजेशन को नई दिशा देने के लिए रियलएक्स और एमएसटी ब्लॉकचेन ने लिमिनल के साथ साझेदारी में ‘द बॉक्स’ लॉन्च किया है। यह स्वदेशी इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टैक भारत में नियमों के अनुरूप टोकनाइज्ड एसेट प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए कानूनी, मार्केटप्लेस और ब्लॉकचेन सुविधाओं को एक साथ लाता है।
इस पहल के तहत रियलएक्स का रेडबॉक्स प्लेटफॉर्म-एज-ए-सर्विस समाधान है, जिसके जरिए रियल एस्टेट डेवलपर्स अपने ब्रांड और ग्राहक चैनलों के माध्यम से टोकनाइज्ड प्रॉपर्टी पेश कर सकेंगे। वहीं व्हाइटबॉक्स स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट्स और एसेट कारोबारों को अपना ब्रांडेड RWA प्लेटफॉर्म बनाने की सुविधा देगा।
रियलएक्स के सह-संस्थापक एवं सीईओ मनीष कुमार ने कहा, “टोकनाइजेशन केवल प्रौद्योगिकी की समस्या नहीं है, बल्कि यह कानूनी रूप से लागू किए जाने की भी समस्या है। संपत्ति के स्वामित्व दस्तावेजों की समस्याओं का समाधान केवल कोड के माध्यम से नहीं किया जा सकता।”
एमएसटी ब्लॉकचेन के संस्थापक निदेशक प्रमोद बोराटे ने कहा कि ब्लॉकचेन को सरकारों, उद्यमों और संस्थानों के लिए व्यावहारिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित करना जरूरी है। लिमिनल के इंडिया हेड मनहर गरेग्रत ने कहा कि ‘द बॉक्स’ जैसी पहल वास्तविक दुनिया की परिसंपत्तियों को अधिक विश्वास के साथ टोकनाइज और प्रबंधित करने की बुनियाद तैयार करती हैं।
