अमृतसर, 27/06/2026
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच आशीष नेगी के बयान ने दो समुदायों में और कड़वाहट ला दी है और ये मामला अब श्री अकाल तख़्त साहिब है के जथेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज के पास पहुंच गया है सिख समुदाय को कथित रूप से जून 1984 जैसी घटना दोहराने की धमकी दिए जाने के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा है कि इस तरह के तत्व देश की शांति और भाईचारे के लिए गंभीर खतरा हैं।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि उत्तराखंड के रहने वाले आशीष नेगी द्वारा दिए गए कथित सिख विरोधी बयान और धमकी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय को इस प्रकार की धमकी देना स्वीकार्य नहीं है और इससे समाज में तनाव पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए अनेक बलिदान दिए हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान यह दर्शाते हैं कि कुछ लोगों के मन में सिख समुदाय के प्रति नफरत की भावना अब भी मौजूद है, जिस पर समय रहते रोक लगाना आवश्यक है।
जत्थेदार ने सिख संगत से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की उकसावे वाली बातों में न आएं और उत्तराखंड या अन्य स्थानों की यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी विवादित स्थिति में कानून का पालन करें और शांति बनाए रखें।
