चंडीगढ़, 22/03/2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर सहित उनके पीए के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है बीते दिन पंजाब राज गोदाम निगम अमृतसर में तैनात डीएम गगनदीप सिंह रंधावा की तरफ से ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली गई थी और मरने से पहले वीडियो में लालजीत भुल्लर का नाम लिया था और गगनदीप रंधावा को साथ कई दिनों से लालजीत सिंह भुल्लर के पिता और पीए की तरफ से धमकियां दी जा रही थी की टेंडर उनके नाम पर पास करवाए जाए
गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के बाद पंजाब की राजनीति में तूफान आ गया है सभी राजनीतिक दलों के नेता मृतक गगनदीप सिंह के घर पहुंच कर लालजीत सिंह भुल्लर सहित सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी और मुख्यमंत्री के घर के घेराव करने की बात कही जा रही थी और विरोधियों के प्रदर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है और जल्द गिरफ्तारी भी की जा सकती है
पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ ने बयान देते हुए कहा की सभी राजनीतिक दल MLA हॉस्टल के पास इकठ्ठा होंगे और फिर प्रदर्शन करेंगे वहीं प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस फोर्स तैनात कर दी है
