चंडीगढ़, 21/03/2026
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ कार्रवाई की है। हाल ही में एक वीडियो में उनपर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद सीएम ने उनका इस्तीफा ले लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम मान ने भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। यह जानकारी पंजाब सीएमओ की तरफ से जारी की गई है। सीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एक विवादित वीडियो के मामले में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मामले की निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा है कि ”किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
जानकारी के मुताबिक अमृतसर में भंडारण निगम के एक जिला प्रबंधक की कथित आत्महत्या के मामले में यह एक्शन लिया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर पंजाब की तरनतारन के पट्टी सीट से विधायक हैं। सीएम मान ने लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लेने के बाद मुख्य सचिव को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, इस मामले में लगातार विपक्ष की ओर से सरकार पर कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके बाद सीएम ने एक्शन लिया है
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा यह कहते सुनाई दिए कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। गगनदीप सिंह रंधावा ने वीडियो में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का भी नाम लिया था। इससे पहले, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया था कि रंधावा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की। मजीठिया ने यह भी आरोप लगाया था कि दम तोड़ने से पहले रंधावा ने भुल्लर का नाम लिया था।
इस मामले में सुबह से ही अमृतसर में अकाली दल कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की तरफ से धरना लगा परिवार को इंसाफ देने की मांग पर अड़े रहे वहीं अब कल सुबह सभी दल मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे जिसकी जानकारी पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ सहित अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने दी राजा वाडिंग ने कल सुबह 11:30 बजे बुलाई इमरजेंसी मीटिंग चंडीगढ़ ऑफिस में बुलाई है जिसमें सभी एमएलए, जिला प्रधान और सभी कंटेस्टेड कैंडिडेट मीटिंग में शामिल होंगे वहीं बीजेपी और अकाली दल के नेता भी चंडीगढ़ में इकट्ठे होंगे
