तेहरान, 1203/2026
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध आज बृहस्पतिवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया. अमेरिका और इजराइल की ओर से भीषण बमबारी जारी है. वहीं इरान की ओर से भी इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अन्य जगहों पर घातक हमले किए जा रहे हैं. फिलहाल युद्ध थमने के कोई संकेत नहीं है. रुशलम और इजराइल के दूसरे हिस्सों में आधी रात के कुछ देर बाद सायरन बजने लगे और जोरदार धमाके सुनाई दिए. ईरान ने बुधवार को दुनिया के सबसे बिजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया और कमर्शियल जहाजों पर हमला किया, जबकि अमेरिका और इजराइली हमलों ने तेहरान को हिलाकर रख दिया. इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के खाड़ी के पड़ोसियों पर हमलों को रोकने की माँग की, जिससे दुनिया की तेल सप्लाई को खतरा है. हाल के हमलों ने ईरान के उस कैंपेन में तेजी ला दी है जिसका मकसद दुनिया भर में इतनी आर्थिक परेशानी पैदा करना है कि अमेरिका और इजराइल पर 13 दिन पहले शुरू हुए युद्ध को खत्म करने का दबाव डाला जा सके लेकिन इस बात के कोई संकेत नहीं थे कि लड़ाई कम हो रही है. इस लड़ाई से ट्रेड रूट्स बिगड़ रहे हैं, गल्फ से आने वाले फ्यूल और फर्टिलाइजर की सप्लाई रुक रही है और दुनिया के सबसे ज्यादा ट्रैवल किए जाने वाले इलाकों में से एक से एयर ट्रैफिक को खतरा है. ईरान ने गल्फ अरब देशों में ऑयल फील्ड्स और रिफाइनरियों को टारगेट किया है और होर्मुज की पतली स्ट्रेट से कार्गो ट्रैफिक को असरदार तरीके से रोक दिया है, जिससे होकर कुल ट्रेडेड ऑयल का पांचवां हिस्सा गुजरता है. जवाब में इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी 400 मिलियन बैरल ऑयल छोड़ने पर सहमत हुई, जो उसके इतिहास में इमरजेंसी ऑयल रिजर्व की सबसे बड़ी मात्रा है, ताकि एनर्जी मार्केट पर युद्ध के असर का मुकाबला किया जा सके. अमेरिका एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट ने कहा कि अमेरिका अगले हफ्ते अपने स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 172 मिलियन बैरल ऑयल छोड़ेगा ताकि तेल की ऊंची कीमतों से निपटा जा सके. लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि हालिया लड़ाई शुरू होने के बाद से लेबनान में कम से कम 634 लोग मारे गए. यूएन रिफ्यूजी एजेंसी ने कहा कि लेबनान में कम से कम 759,000 लोग देश के अंदर ही बेघर हो गए हैं. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वहां 1300 से अधिक लोग मारे गए हैं, और इजराइल ने 12 लोगों के मारे जाने की खबर दी है. अमेरिका ने सात सैनिक खो दिए हैं, जबकि आठ और गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
खाड़ी देशों पर हमले नहीं रुकेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रखेंगे : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में अमेरिका और इजराइल को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान अपने शहीदों, खासकर मिनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों का बदला जरूर लेगा और क्षेत्र में अपने दुश्मनों के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता रहेगा.
मोजतबा खामेनेई ने कहा, ‘हम अल्लाह के नाम से यह वादा करते हैं कि शहीदों का बदला लिया जाएगा, विशेष रूप से उन बच्चों का जो अमेरिका और इजराइल के हमलों में मारे गए.’ उन्होंने यहा भी स्पष्ट कर दिया है कि दुनियाभर के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्र रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को किसी भी कीमत पर बंद रखा जाएगा. उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रहना ही चाहिए.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंचा शिप
सऊदी अरब का कच्चा तेल ले जा रहा लाइबेरिया का झंडा लगा टैंकर शेनलॉन्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने के बाद मुंबई बंदरगाह पर पहुंचा.
भारतीय झंडे वाले जहाज को होर्मुज से सुरक्षित गुजरने देगा ईरान
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ईरान भारतीय झंडे वाले जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरने देगा. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के बीच बातचीत के बाद ईरान भारत के झंडे वाले तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देने पर सहमत हो गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी अपने एक्स हैंडल पर यह रिपोर्ट पोस्ट की और एक नोट लिखा, ‘इंडिया फर्स्ट’.
