न्यूज डेस्क, 16/02/2023
भारत बनाम पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज, 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले से पहले खचाखच भरे स्टेडियम में रैपर-सिंगर हनुमानकिंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांध दिया.
सोशल मीडिया पर हनुमानकाइंड के परफॉर्मेंस के कई वीडियो सामने आया है. सिंगर ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अपना हिट गाना ‘बिग डॉग्स’ गाया. हालांकि, पाकिस्तान में फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक नहीं गाया. हालांकि, हनुमानकाइंड ने अपने जोशीले गानों से स्टेडियम में समां बांधने में कामयाब रहे. सिंगर-सॉन्गराइटर के साथ डांसर्स का एक ग्रुप था जो एक जबरदस्त परफॉर्मेंस में उनके साथ था.
भारत-पाकिस्तान का मैच शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि ग्लोबल रैप सुपरस्टार हनुमानकाइंड आज, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्री-मैच परफॉर्मेंस में धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाएंगे.
हनुमानकाइंड, जिनका साल 2025 में ब्रेकआउट रहा, ने जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मो. सादिक और रंजीत कौर के साथ धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाया है. हालांकि, उन्होंने इंडियन और पाकिस्तानी फैंस से भरी भीड़ के सामने एक जैसा रैप नहीं करने का फैसला किया.
धुरंधर में 1999 के कंधार हाईजैक, मुंबई के 26/11 हमले और ल्यारी गैंग वॉर जैसी बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में ल्यारी के किरदार ने पाकिस्तानी दर्शकों को नाराज कर दिया है, जिससे उन्होंने एक अलग कहानी बताने के लिए मेरा ल्यारी नाम की एक काउंटर-फिल्म बनाने का एलान किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 से पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर बैन लगा हुआ है. हालांकि, धुरंधर अभी भी दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब रही है, और देश में इसे लगभग दो मिलियन पायरेटेड डिजिटल डाउनलोड मिले हैं.
