न्यूज डेस्क, 13/02/2026
T20 World Cup Today Match: आज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा. ये दोनों टीमों का 20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच है. ऑस्ट्रेलिया इसी जगह पर खेले गए अपने पहले मैच में आयरलैंड पर 67 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की थी. इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श के नहीं खेलने की संभावना है, क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड टीम की कप्तानी करेंगे.
दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे भी अपने पहले मैच में ओमान पर आठ विकेट से जीत के बाद इस मुकाबले में उतर रहा है. जिम्बाब्वे का पहले मैच में ओमान को सिर्फ 103 रन पर ऑल आउट करके छोटे टारगेट को सिर्फ 13.3 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया था.
हेड टू हेड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे ने अब तक तीन T20I मैच खेले हैं, जिसमें को दो जीते मिली, जबकि सिकंदर रजा की टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, ग्रीम क्रेमर.
ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जम्पा, बेन ड्वारशुइस, टिम डेविड, मिशेल मार्श.
CAN vs UAE: आज का दूसरा मैच
13 फरवरी को खेला जाने वाला दूसरा मैच कनाडा और यूएई का है. जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं. क्योंकि दोनों को अपने-अपने पहले मैचों में भारी हार का सामना करना पड़ा है. कनाडा को साउथ अफ्रीका ने बुरी तरह हराया. वहीं UAE को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.
हेड टू हेड की बात करें तो कनाडा और UAE ने T20I में सिर्फ एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेला है. यह 2019 में T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के दौरान की बात है, जब UAE ने 14 रन से जीत हासिल की थी.
दोनों टीमों का स्क्वाड
यूएई: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, सैयद हैदर.
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना, अंश पटेल, कंवरपाल तथगुर, अजयवीर हुंदल, शिवम शर्मा, रविंदरपाल सिंह.
NED vs USA: आज का तीसरा मैच
आज का तीसरा मैच और इस वर्ल्ड कप का 21वां मैच नीदरलैंड्स बनाम अमेरिका के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. जहां अमेरिका 2026 T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगा.
टूर्नामेंट में अमेरिका को भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है. शुक्रवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार तीसरी हार उन्हें सुपर आठ स्टेज की दौड़ से बाहर कर देगी. इसलिए यह मोनंक पटेल की टीम के लिए करो या मरो का मैच होगा.
दूसरी ओर, नीदरलैंड्स नामीबिया के खिलाफ सात विकेट से जबरदस्त जीत के बाद इस मुकाबले में आ रहा है. ऑल-राउंडर बास डी लीडे उस जीत के हीरो रहे थे. उन्होंने दो विकेट लिए, जिससे टीम नामीबिया को सिर्फ 156 रन पर रोकने में कामयाब रही, और फिर 72 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम आराम से टारगेट का पीछा करके जीत दर्ज कर पाई. नीदरलैंड्स को पहले मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था.
नीदरलैंड का अमेरिका के खिलाफ पलड़ा भारी है. क्योंकि उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खेले गए सभी तीन T20I मैच जीते हैं.
दोनों टीमों का स्क्वाड
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, काइल क्लेन, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन.
अमेरिका: एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), शायन जहाँगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, नोस्तुश केंजीगे, सैतेजा मुक्कामल्ला, शेहान जयसूर्या.
