चंडीगढ़ः, 07/02/2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर हरियाणा में सरकार की नकामी का आरोप लगाते हुए घेरा है. राज्य में भाजपा के द्वारा सरकार चलाने, खेलों नीति में खामियां, SYL, युवाओं के रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर जमकर हमला बोला. इस अनुराग ढांडा ने कांग्रेस में राज्य में विपक्ष की भूमिका नहीं निभाने का भी आरोप लगाया है.
दो महीने खेल नर्सरियां रहेंगी बंदः
अनुराग ढांडा ने कहा कि “हरियाणा खेलों का प्रदेश कहा जाता है. माता-पिता पाई-पाई जोड़कर बच्चों को खेल में डालते हैं. लेकिन पहले खिलाड़ी खेल के मैदान पर पोल गिरने से मर रहे हैं. अब सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट पैसा काट दिया है. हरियाणा के 37 हजार खिलाड़ियों को पिछले 10 महीने से डाइट का पैसा नहीं मिला है. कोचों को सैलरी नहीं मिली. अब सरकार ने यह भी कहा कि दो महीने फरवरी और मार्च में खेल नर्सरियां बंद रहेंगी. इन दो महीने नर्सरियों को पैसा नहीं दिया जाएगा. क्या कोई खिलाड़ी दो महीने घर बैठ कर पहले जैसा प्रदर्शन कर सकता है. ”
‘75000 हजार लोगों की पेंशन कटी है’
उन्होंने आरोप लगाया है कि “मुख्यमंत्री का कहना है कि किसी की पेंशन नहीं कटी. जबकि 75000 हजार लोगों की पेंशन कटी है. उनकी पेंशन इसलिए काटी जा रही है कि अगर उसके खाते में फसलों का 3 लाख रुपए से ज्यादा आया तो पेंशन काट दी गई. यह उसकी मेहनत का पैसा है. किसान की आय पर तो टैक्स भी नहीं है. फिर हरियाणा सरकार पेंशन क्यों काट रही. अगर किसी परिवार की आय 3 लाख से ज्यादा है तो उनके बुजुर्गों को पेंशन नहीं दी जा रही. परिवार की आय से बुजुर्गों नहीं जोड़ना चाहिए. पेंशन का मकसद है कि बुजुर्ग को किसी के आगे हाथ न फैलाने पड़े. अगर किसी के नाम में गलती हो तो उनकी पेंशन भी काट दी गई.”
‘हरियाणा के युवाओं को नहीं मिल रही है नौकरियां’
अनुराग ढांडा ने कहा कि “मुख्यमंत्री कह रहे हैं जो मर्जी होता रहे. मैं तो चिल हूं. हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं. हरियाणा के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही. लेकिन मुख्यमंत्री को इससे कोई मतलब नहीं. SYL को लेकर कहा कि परिवार के तो भाइयों में झगड़ा हो तो पिता को बीच में आना पड़ता है लेकिन यहां कोई देखने वाला नहीं है.”
‘कांग्रेस लोगों के मुद्दे नहीं उठा पा रही’
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि “हरियाणा में पांच साल सरकार चलाने की जिम्मेदारी भाजपा के पास है. विपक्ष की जिम्मेदारी कांग्रेस की है. लेकिन कांग्रेस लोगों के मुद्दे नहीं उठा पा रही. लोग तीसरा विकल्प चाहते हैं. हम हरियाणा में वह तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं.”
‘किसानों को बर्बाद करने की कोशिश’
उन्होंने कहा कि “अब अमेरिका भारत डील हुई है. उसमें भारतीय किसान तो झोंक दिया गया. किसानों को बर्बाद करने की कोशिश कर दिया है. यह साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दबाव में हैं.”
