न्यूज डेस्क, 04/02/2026
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. उनके फैंस एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म वाराणसी में इंडियन स्क्रीन पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में वह तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. हाल ही में वह एक नए इंटरव्यू में अपने करियर के नए चैप्टर की तैयारी के बारे में बात की. इस इंटरव्यू में उन्होंने ‘डॉन’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइजी में वापसी की अफवाहों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने उन दूसरी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में भी हिंट दिया, जिनमें उनके होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें उनकी पिछली फ्रेंचाइजी ‘कृष 4’ और ‘डॉन 3’ भी शामिल हैं. यह खबर उनके इंडियन फैंस के लिए गुड न्यूज ला सकती है, लेकिन एक्ट्रेस ने ज्यादा कुछ बताए बिना अपनी बात को सीक्रेट रखा, फिर भी यह उत्सुक कर देने वाला है.
इंटरव्यू में प्रियंका से दो अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की चुनौतियों के बारे में पूछा गया. उन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया. देसी गर्ल ने कहा, ‘हां मैं बहुत खुश हूं और. लगभग 6 साल के बाद भारत आकर यहां काम करना, बहुत अच्छा लग रहा है. यहां कल्चर मेरी लाइफ का फेवरेट पार्ट है और, आप जानते हैं, भारत में यह फिल्म बना रही हूं, क्योंकि अगर भारतीय सिनेमा में वापस आने का कोई और तरीका होता, तो वह यही है.’
इंटरव्यू में उनसे कृष और डॉन की फ्रेंचाइजी में वापसी की अफवाहों के बारे में पूछा गया. उन्होंने प्रोडक्शन डिटेल्स के बारे में कोई कंफर्मेशन दिए बिना दोनों फिल्मों के साथ अपने कनेक्शन को माना. उन्होंने कहा कि वह ऐसे किरदारों और दुनियाओं में वापस आने के लिए तैयार होंगी जिनमें अच्छी कहानी कहने की क्षमता हो.
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं उन दोनों के बारे में बात कर सकती हूं या नहीं.’ उनके कमेंट्स पर उनके वाराणसी को-स्टार महेश बाबू ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘तो फिर कुछ तो हो रहा है.’ प्रियंका ने चिढ़ाते हुए कहा, ‘आगे बहुत एक्साइटिंग समय आने वाला है.’
एक्ट्रेस ने कहा कि इंडियन सिनेमा में वापस ने से उन्हें परफॉर्मेंस के उन पहलुओं को फिर से देखने का मौका मिलेगा जिन्हें वह इतने सालों से मिस कर रही थीं. उन्होंने कहा, मेरा सबसे फेवरेट पार्ट रहा है डांस. मुझे फिर से डांस करना था. मैंने अपने किसी भी हॉलीवुड प्रोडक्शन में ऐसा नहीं किया है, इसलिए मैं सच में बहुत एक्साइटेड थी.’
प्रियंका ने ‘कृष’ (2006) और ‘कृष 3’ (2013) में ऋतिक रोशन के साथ काम किया था. चौथी फिल्म, जो अभी स्क्रिप्टिंग और प्लानिंग स्टेज में है, में प्रियंका ऋतिक के सुपरहीरो के सामने प्रिया का लीड फीमेल रोल फिर से निभा सकती हैं.
2006 में, प्रियंका ने शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ रीबूट में भी काम किया, जिसमें उन्होंने रोमा का रोल निभाया. वह डॉन 2 (2011) में भी वापस आईं. हालांकि, डॉन 3 को शुरू में फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी के साथ अनाउंस किया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी. लेकिन, अब जब फिल्म पर फिर से काम शुरू हो गया है तो प्रियंका की वापसी मुमकिन सी लग रही है.
