मुंबई, 29/12/2025
मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से वायरल हुई रील्स पर तारा सुतारिया ने आखिरकार चुप्पी तोड़ ही दी. तड़प एक्ट्रेस ने आज, 29 दिसंबर को सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने वायरल हुई रील्स का करारा जवाब दिया है. वहीं, एक्ट्रेस के स्टार बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह की बाते बनाने वालों के जुबान को चुप करा दिया है.
तारा सुतारिया बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं
तारा सुतारिया बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थीं. जहां उन्होंने सिंगर के साथ स्टेज पर नजर आईं. स्टेज शेयर करते वक्त एक्ट्रेस ने सिंगर के साथ उनके गाने ‘थोड़ी सी दारू’ पर डांस भी किया. इसी पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्लिप में सिंगर उन्हें गले लगाते और उनके गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं.
बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन
वायरल क्लिप में उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी दिखाया गया, जिसे देख फैंस ने अंदाजा लगाया कि स्टेज पर जो हुआ उसे देख वीर इनसिक्योर फील कर रहे थे. अब, तारा और वीर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रील्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने ‘झूठी कहानियों’ और ‘चालाक एडिटिंग’ की निंदा करते हुए कहा कि पेड पीआर कैंपेन उन्हें हिला नहीं पाएंगे. इस बीच, वीर ने भी गुमराह करने वाली एडिटिंग की निंदा की है.
तारा सुतारिया का रिएक्शन
सोमवार, 29 दिसंबर को तारा ने कॉन्सर्ट से अपना और एपी ढिल्लों के स्टेज शेयर का वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘झूठी कहानियां, स्मार्ट एडिटिंग और पैसे देकर चलाए जाने वाले पीआर कैंपेन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते’. तारा आगे लिखा हैं, ‘आखिर में प्यार और सच की ही जीत होती है, इसलिए, बुली करने वालों का ही मजाक बनता है.’
वीर पहाड़िया का बयान
तारा के पोस्ट करते ही वीर पहाड़िया ने उस पर कमेंट किया. उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘यह तो बताना ही भूल गया कि मेरा रिएक्शन फुटेज किसी और गाने के दौरान लिया गया था, थोड़ी सी दारू गाने के दौरान नहीं. जोकर्स.’ एक और कमेंट में, वीर ने तारा की भी तारीफ की, और लाल दिल और आग वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘अनरील’.
सिंगर एपी ढिल्लों ने भी किया रिएक्ट
सिर्फ वीर पहाड़िया ने ही नहीं, बल्कि सिंगर एपी ढिल्लों ने भी रिएक्ट किया है. एपी ढिल्लों ने पोस्ट पर तारा की तारीफ में ‘क्वीन’ लिखा है. जबकि दिशा पटानी ने फायर इमोजी के साथ ‘गो गर्ल’ कमेंट किया है.
एक इंटरव्यू में, वीर पहाड़िया ने तारा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और कहा, ‘मुझे यह पसंद है कि हमने अपनी पहली डेट से ही अपने प्यार को अपनाया है और हम जहां भी हों, अपनी फीलिंग्स को बयां करने से कभी पीछे नहीं हटते.’ बता दें, तारा सुतारिया ने इस साल अगस्त में वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था
