न्यूज डेस्क, 19/12/2025
मेष- आने वाले नए सप्ताह में इस राशि के जातकों को आंखों की समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा. कोई बड़ा और नया प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. वहीं, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए यह हफ्ता लाभप्रद रहेगा. अपने सहकर्मियों संग तालमेल बनाकर चलें. आपके प्रेम संबंध अच्छा रहेगा लेकिन घमंड के चलते विवाद हो सकता है. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन हो सकता है. इस सप्ताह आर्थिक लाभ होगा. यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो वह भी फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो इनका मन घूमने-फिरने में अधिक लगेगा.
वृषभ- इस सप्ताह आपकी सेहत और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मॉर्निंग वॉक अवश्य करें, मानसिक तनाव से बचे रहेंगे. आपके प्रेम संबंधों में टकराव की स्थित दिखाई दे रही है.वैवाहिक संबंधों में प्यार और जोश दिखाई देगा. आपका करियर भी अच्छा चलेगा. वहीं, बिजनेस में मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा. आपके रुपए-पैसे की बात करें तो इनकम बढ़ाने के नए रास्ते निकाल सकते हैं. घर को की रेनोवेशन में धन खर्च करेंगे. विद्यार्थी अपनी शिक्षा पर फोकस बनाएं रखें.यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है.
मिथुन- इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें. कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. डॉक्टर से संपर्क करते रहें. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें तो काफी दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी. आपके बीच रोमांस बढ़ेगा. वैवाहिक संबंधों में रोमानीपन आएगा. आपका करियर भी जोश से भरा रहेगा. नई नौकरी के लिए समय अच्छा है. बिजनेस में धन खर्च करना पड़ सकता है. किसी नई डील के लिए जल्दबाजी न करें. आपको धनखर्च को लेकर गंभीर रहना चाहिए. इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा जिसके चलते तनाव में रहेंगे. आप किसी सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा.
कर्क- इस सप्ताह आप स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. फिट रहने के लिए मॉर्निंग वॉक और योगासन अवश्य करें. आपको बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा. कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. यदि आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो कर सकते हैं. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप अपने प्रेमी संग अच्छा समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. संभलकर रहें. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. छात्रों को मेहनत अधिक करनी होगी तभी सफलता हाथ लगेगी.
सिंह- इस सप्ताह आप नसों की समस्या या पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे. बिजनेस भी सही चलेगा. यात्रा करना पड़ सकता है. वहीं, नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए यह सप्ताह संघर्ष भरा रहेगा. आपकी अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें तो रिश्तों को संभालकर चलें. वैवाहिक संबंध मजबूत रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. बिजनेस में भी अच्छा-खासा लाभ होगा. पढ़ाई करने वाले छात्र गलत संगति से दूर रहें.
कन्या- आने वाले नए सप्ताह में आपको गले का इंफेक्शन हो सकता है. डॉक्टर से सलाह लेते रहें. बीपी के पेशेंट है तो क्रोध करने से बचें. बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलते-मिलते रह सकती है. नौकरी वाले जातकों को भी सावधानी बरतनी होगी.ऑफिस में काम का प्रेशर रहेगा.आपके प्रेम-संबंधों में खटास आ सकती है. वैवाहिक संबंधों में भी समस्या दिखाई दे रही है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. आपके आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी. बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते हैं. आपकी शिक्षा की बात करें तो मेहनत की आवश्यकता है तभी सफलता मिलेगी.पढ़ाई-लिखाई में किसी भी प्रकार की कसर न छोड़ें.
तुला- इस सप्ताह आपको सावधान रहना होगा.सिर और कमर दर्द परेशान कर सकता है. मानसिक तनाव भी दिक्कत दे सकता है. बिजनेस को बढ़ाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है तभी मनचाहे परिणाम मिलेंगे. नौकरी वाले जातक अभी नई नौकरी के बारे में मत सोचें. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें तो रुखापन देखने को मिल सकता है. दांपत्य जीवन में में भी तनाव आ सकता है. शेयर मार्केट में निवेश को लेकर सतर्क रहें,किसी की सलाह से अवश्य लें.यह सप्ताह छात्रों के लिए अच्छा रहेगा.
वृश्चिक- आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. हाई ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है. आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों की बात करें तो अभी नई नौकरी के लिए समय ठीक नहीं है. चुपचाप काम करते रहें. आपके प्रेम-संबंध इस सप्ताह अच्छे रहेंगे. प्रेमी से अपने मन की बातें कर सकते हैं. दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा. आप धन को लेकर किसी से भी कोई वादा ना करें. अपनों से धोखा मिल सकता है. लोन लेना चाहते हैं तो आपको समय से मिल जाएगा. यदि आप उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जी तोड़कर मेहनत करनी होगी.
धनु- इस सप्ताह इस राशि की जातकों की सेहत अधिक खान-पान के चलते बिगड़ सकती है. प्रेम-संबंधों में तनाव आ सकता है. जीवन साथी संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. बिजनेसमैन अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से मिलेंगे. नौकरीपेशा वाले जातक नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. आपका धन इस हफ्ते अधिक खर्च होगा. शिक्षा की बात करें तो अपनी शिक्षा में ओवर कॉन्फिडेंस से बचें.
मकर- इस सप्ताह आपकी सेहत एकदम ठीक रहेगी. प्रेम-संबंधों में जोश और रोमांस भरा रहेगा. जीवन साथी संग कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं. जो व्यवसाय कर रहे हैं, वही करते रहें, बदलाव के बारे में अभी मत सोचें.नौकरीपेशा वालों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी. आपके शिक्षा की बात करें तो किसी प्रकार का आलस्य ना करें.
कुंभ- इस सप्ताह खान-पान में संतुलन बनाएं रखें. आपको व्यापार में बहुत अधिक सोच-विचार कर चलना होगा.नौकरी वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. प्रेम-संबंधों की बात करें तो आपके आपसी रिश्तों में घमंड देखने को मिल रहा है. वैवाहिक संबंधों में खुशहाली बनी रहेगी.आपके रुपए-पैसे की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी.यात्रा करने में धन अधिक खर्च हो सकता है. छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
मीन- इस सप्ताह आपकी सेहत कुछ परेशान करेगी. डॉक्टर से परामर्श लेते रहें. आपको आपके व्यापार में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सफलता मिलेगी. नौकरी वाले जातकों का समय अच्छ चल रहा है. नई नौकरी के योग बने हैं. आपके प्रेम-संबंधों में जोश और उत्साह बना रहेगा.जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. आपके धन की बात करें तो शेयर मार्केट में यदि पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा. विद्यार्थी यदि किसी प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें कामयाबी मिलेगी.
