हैदराबाद, 13/12/2025
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी अर्जेंटीना से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. मेसी पहले कोलकाता पहुंचे और अब कोलकाता से हैदराबाद पहुंच गए हैं. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मेसी का फैंस ने जमकर स्वागत किया है. उनके हैदराबाद पहुंचने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मेसी का तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद के साथ उप्पल के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मैच भी खेले.
मेसी और रेवंत रेड्डी ने खेला फुटबॉल मैच
मेसी के ‘GOAT टूर’ के हिस्से के तौर पर एक मैच भी खेला. इस मैच में रेवंत रेड्डी मेसी के सामने मैच खेलते हुए नजर आएंगे. मुख्यमंत्री जर्सी नंबर 9 में नजर आए. वो मैदान पर खेलते हुए और सीएम ने 4 गोल किए. मैच आरआर 9 (RR9) और मेसी ऑल स्टार (AAS) के बीच खेला गया. इसके बाद वो मैसी के साथ मैदान पर फ्रेंडली मैच खेलते हुए दिखाई दिए.
राजीव गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी भी पहुंचे
मेसी और रेवंत रेड्डी ने पूरी टीम के साथ फोटो कराया. इसके बाद मेसी ने मैदान पर फैंस को फुटबॉल भी दीं. उन्होंने गोल कर फुटबॉल को फैंस के बीच पहुंचाया. इस दौरान हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी भी पहुंचे, जिसने भी मेसी ने मुलाकात की.
100 फैंस खिचाएंगे 10 लाख देकर फोटो
हैदराबाद में मेसी 100 फैंस के साथ फोटो खिचाएंगे. ये फैंस 10 लाख रुपए देकर मेसी के साथ एक तस्वीर लेंगे. अब तक कई फैंस इसके लिए आवेदन कर चुके हैं. इससे पहले ‘द गोट टूर’ की आयोजन समिति (हैदराबाद) की सलाहकार पार्वती रेड्डी ने कहा कि, फुटबॉल फैंस फलकनुमा पैलेस में ‘मीट एंड ग्रीट विद मेसी’ इवेंट में मेसी से मिल पाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि फुटबॉल सुपरस्टार के साथ हर फोटो की कीमत 9.95 लाख रुपये (प्लस GST) होगी. टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं और सिर्फ 100 लोग ही फोटो ले पाएंगे.
कोलकाता में मचा बवाल
इससे पहले मेसी 13 दिसंबर की रात लगभग 2:30 बजे भारत पहुंचे, जहां कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर उनके लिए जबरदस्त क्रेज देखा गया. जब मेसी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में पहुंचे तो वो वहां 10 मिटन तक भी नहीं रुके, ऐसे में वहां पहुंचे फैंस गुस्सा गए और उन्होंने मैदान पर तोड़फोड़ की और भगदड़ मच गई.
