नई दिल्ली, 10/11/2025
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास खड़ी एक कार में तेज़ धमाके के साथ विस्फोट हुआ. इस जोरदार विस्फोट से कई वाहनों में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं.
गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस-NIA को त्वरित जांच के आदेश दिए
धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आई-20 कार में धमाका हुआ है. और इलाके के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं. वहीं लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए हैं इसके इलावा NSG भी मौके पर मौजूद है वहीं NIA को भी जांच तेज करने के आदेश दिए है खबरें ये भी है की अब तक एक संदिग्ध को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा चलती कार में हुआ ब्लास्ट
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी. उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं… घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.
लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है. यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और भीड़भाड़ वाले इलाके की आस-पास की इमारतों में भी इसकी आवाज़ सुनी गई
ब्लास्ट के बाद कई राज्यों में अलर्ट
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पंजाब हरियाणा राजस्थान यूपी दिल्ली मुंबई में अलर्ट घोषित कर दिया गया है सभी पुलिस अधिकारियों को सेंसेटिव स्थानों पर नाकाबंदी करने के आदेश दिए गए है
पाकिस्तान का असली चेहरा आया सामने
पाकिस्तान मीडिया ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर कहा की एक ब्लास्ट के बाद हिल गया भारत
