मोहाली, 07/11/2025
मोहाली में बीती रात फेज 7 में एक घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है बाइक सवार दो बदमाशों ने रात मनिंदर सिंह के घर पर तकरीबन 35 राउंड फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जानकारी मुताबिक मनिंद्र सिंह आईटी कंपनी मे काम करता है और इस वारदात के बाद परिवार खौफ में है क्योंकि पुलिस को जानकारी मनिंदर ने दी है उसमें बताया गया है की उसकी ना किसी से कोई दुश्मनी है और ना ही उसे किसी से कोई धमकी मिली है हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद जांच शुरू कर दी है और घर के बाहर पीसीआर तैनात कर दी है बता दे कि बदमाशों ने सिर्फ मनिंदर सिंह के घर को ही टारगेट नहीं किया बल्कि आस पड़ोस के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी फायरिंग कर शीशे तोड़ दिए जिससे पूरे इलाके में खौफ है
मोहाली पुलिस स्टेशन के पीछे है मनिंदर का घर
बता दे कि मनिंदर सिंह का घर मोहाली फेज सात पुलिस स्टेशन के पीछे ही है और NRI पुलिस स्टेशन भी साथ ही लगता है और घटना तकरीबन 12:30 बजे की है जिसमें दो बाइक सवार बदमाशों ने बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया ये भी बता दे कि रातभर फेज सात में हलचल रहती है और इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है
