पंचकूला, 23/11/2026
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की बैठक 25 नवंबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय, पंचकूला में होगी। इसमें केवल पंचकूला जिले के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
बैठक में बिजली बिल, कम वोल्टेज, मीटरिंग, बिजली कनेक्शन काटने-जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधा, सुरक्षा और अन्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई होगी।
हालांकि, बिजली चोरी, बिजली के अनधिकृत इस्तेमाल, जुर्माने और बिजली दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई इस मंच पर नहीं होगी।
