ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की वनडे सीरीज जीत
-
1974-75: 1-0 (कप्तान माइक डेनेस)
-
2017-18: 4-1 (कप्तान इयोन मोर्गन)
-
2026-27: 2-1 (कप्तान हैरी ब्रूक)
बेन डकेट ने जड़ा शानदार शतक
इंग्लैंड की जीत के हीरो बेन डकेट रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 115 गेंदों में 133 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 59 रन बनाए। इसके अलावा टॉम बैनटन ने 44 रनों का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत इंग्लैंड की टीम 328 रन बनाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक एडवर्ड्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मैट रेन्शॉ ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।
231 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 46.5 ओवर में 231 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेन्शॉ ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 37 और जैक एडवर्ड्स ने 31 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से सोनी बेकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 4 विकेट झटके। लियाम डॉसन ने 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
बेन डकेट बने प्लेयर ऑफ द मैच
शानदार शतक लगाने वाले बेन डकेट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी सीरीज में 190 रन बनाने वाले टॉम बैनटन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। गौरतलब है कि इंग्लैंड को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार मिली थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने 135 रनों से जीत दर्ज कर जोरदार वापसी की और तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी।
