धनुष का दमदार एक्शन अवतार, ममूटी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और साई पल्लवी का निडर अंदाज जब एक साथ देखने को मिलता है, तो दर्शकों का उत्साह अपने आप बढ़ जाता है। फिल्म ‘O.M.: Chapter 1 – Udhiram: The Blood Wood’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर एक्शन, रहस्य और रोमांचक टकरावों की दिलचस्प झलक पेश करता है। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास और असाधारण अनुभव देने का वादा करती है।
धनुष अपने आक्रामक और दमदार एक्शन अवतार से प्रभावित करते हैं, वहीं ममूटी अपने प्रभावशाली लेकिन सधे हुए अंदाज से गहरी छाप छोड़ते हैं। फिल्म में आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी की भूमिका निभा रहीं साई पल्लवी अपने दमदार, निडर और दृढ़ व्यक्तित्व के साथ खास आकर्षण का केंद्र बनती हैं। वहीं, श्रीलीला भी अपने किरदार में ताजगी और आकर्षण जोड़ती नजर आती हैं, जिससे ट्रेलर और भी दिलचस्प बन गया है।
