चंडीगढ़, 8/11/2026
दिवाली के पवित्र त्योहार के मौके पर पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब सेक्टर 37 स्थित ऑफिस में दीये जलाए और इस दौरान उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि पंजाब प्रदेश से जल्द नशे का खात्मा हो। केवल सिंह ढिल्लों के साथ बीजेपी के और भी सीनियर नेता मौजूद थे ढिल्लों ने इस दौरान दिवस सहित बंदी छोड़ दिवस की प्रदेश वासियो को बधाई देते हुए कहा की बंदी छोड़ दिवस पाबंदियों से आज़ादी का प्रतीक है। बता दे छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को आज़ाद कराया था। वहीं बीजेपी पंजाब के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और वादा करती है कि वह ड्रग्स की बुराई को खत्म करके ही रहेगी।
